Posts

Showing posts from September, 2019
Image
हुंडरु वॉटर फॉल्स : अतुलनीय सौन्दर्य    हुंडरु वॉटर फॉल्स के प्राकृतिक सौन्दर्य की तुलना नहीं की जा सकती। इस जल सौन्दर्य को एक शानदार मैजिक कहें तो शायद बेहतर होगा।     हुंडरु वॉटर फॉल्स वस्तुत: प्रकृति का एक शानदार एवंं अनुपम उपहार है। जिसकी तुलना नहीं की जा सकती। भारत के प्रांत झारखण्ड की राजधानी रांची का यह अद्भुत एवं विलक्षण वॉटर फॉल्स अति दर्शनीय है।    रांची-मुरी मार्ग पर स्थित हुंडरु वॉटर फॉल्स स्वर्णरेखा नदी का हिस्सा है। खास यह कि हुंडरु वॉटर फॉल्स झारखण्ड का प्रसिद्ध झरना है। रांची से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित हुंडरु वॉटर फॉल्स किसी पिकनिक स्पॉट से कम नहीं है।   करीब 320 फुट की ऊंचाई से गिरने वाला यह वॉटर फॉल्स एक कर्णप्रिय संगीत पैदा करता है। इस विशाल झरना का यह संगीत बेहद कर्णप्रिय होता है। लिहाजा पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।    ऊंचाई से गिरते जल का प्रवाह देख कर मन अति प्रसन्न हो जाता है। आैषधीय वनस्पतियों का सघन वन क्षेत्र हुंडरु वॉटर फॉल्स की शान एवं शोभा में चार चांद लगा देता है।  ...