Posts

Showing posts from February, 2019
Image
जंग वॉटर फॉल्स: प्रकृति का सुन्दर उपहार    जंग वॉटर फॉल्स को प्रकृति का सुन्दर उपहार कहा जाना चाहिए। जी हां, अरूणाचल प्रदेश के तवांग का यह सुन्दर फॉल्स अद्भुत एवं अद्वितीय है।    जंग वॉटर फॉल्स वस्तुत: झरनों की एक शानदार श्रंखला है। तवांग के यह श्रंखलावद्ध झरनें पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। चौतरफा वनस्पतियों से आच्छादित तवांग का यह इलाका बेहद शांत एवं सुरम्य है।   लिहाजा जंग वॉटर फॉल्स देश विदेश के पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है। निकट ही एक पावर स्टेशन है। यह दिव्य-भव्य जंग वॉटर फॉल्स बिजली उत्पादन के रुाोत के तौर पर कार्य करता है।   वस्तुत: जंग वॉटर फॉल्स को एक शानदार एवं सुन्दर आदर्श पिकनिक स्पॉट कहा जाना चाहिए।   तवांग के जंग गांव में स्थित जंग वॉटर फॉल्स वैश्विक पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करता है।    पर्यटक अरूणाचल प्रदेश की यात्रा करें तो जंग वॉटर फॉल्स की यात्रा करना नहीं भूलना चाहिए। प्रकृति का खास अंदाज एवं निराली छटा जंग वॉटर फॉल्स पर देखने को मिलती है।    विहंगम वॉटर फॉल्स अपनी खास सुन्दरत...