शबरी वॉटर फॉल्स: रोमांचक अनुभव
शबरी वॉटर फॉल्स को उत्तर प्रदेश की शान कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में स्थित यह सुन्दर वॉटर फॉल्स इलाके की लाइफ लाइन भी है।
पहाड़ी चट्टानों के बीच विशाल जलधारा का प्रवाह होता है। जलधारा का कल-कल प्रवाह एक अद्भुत रोमांच पैदा करता है। शबरी वॉटर फॉल्स वस्तुत: मंदाकिनी नदी का हिस्सा है। शबरी वॉटर फॉल्स मार्कुंडी गांव के दक्षिण में करीब 8 किलोमीटर दूर है।
इस सुन्दर वॉटर फॉल्स की खोज वर्ष 1998 के आसपास हुई। इस मुग्ध करने वाले वॉटर फॉल्स एक श्रंखला है। जिसमें कई धारायें है। निर्मल मोती सा चमकता जल शुद्धता को प्रदर्शित करता है।
मंदाकिनी नदी की जलधारा पथरीली चट्टानों से होकर शबरी वॉटर फॉल्स में गिरता है। शबरी वॉटर फॉल्स के नीचे मंदाकिनी कुण्ड जलाशय है। बारिश के मौसम में शबरी वॉटर फॉल्स की सुन्दरता एवं भव्यता देखते ही बनते है। पर्यटक शबरी वॉटर फॉल्स में जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द ले सकते हैं।
जलक्रीड़ा एक अद्भुत रोमांच पैदा करता है। चित्रकूट के जमुनिहाई गांव के निकट स्थित शबरी वॉटर फॉल्स सुन्दरता का विशिष्ट आयाम है। शबरी वॉटर फॉल्स की यात्रा का सर्वाधिक अच्छा समय अक्टूबर से मार्च की अवधि है।
25.213220,80.915140
25.213220,80.915140
Comments
Post a Comment