हुंडरु वॉटर फॉल्स : अतुलनीय सौन्दर्य
हुंडरु वॉटर फॉल्स के प्राकृतिक सौन्दर्य की तुलना नहीं की जा सकती। इस जल सौन्दर्य को एक शानदार मैजिक कहें तो शायद बेहतर होगा।
हुंडरु वॉटर फॉल्स वस्तुत: प्रकृति का एक शानदार एवंं अनुपम उपहार है। जिसकी तुलना नहीं की जा सकती। भारत के प्रांत झारखण्ड की राजधानी रांची का यह अद्भुत एवं विलक्षण वॉटर फॉल्स अति दर्शनीय है।
रांची-मुरी मार्ग पर स्थित हुंडरु वॉटर फॉल्स स्वर्णरेखा नदी का हिस्सा है। खास यह कि हुंडरु वॉटर फॉल्स झारखण्ड का प्रसिद्ध झरना है। रांची से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित हुंडरु वॉटर फॉल्स किसी पिकनिक स्पॉट से कम नहीं है।
करीब 320 फुट की ऊंचाई से गिरने वाला यह वॉटर फॉल्स एक कर्णप्रिय संगीत पैदा करता है। इस विशाल झरना का यह संगीत बेहद कर्णप्रिय होता है। लिहाजा पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
ऊंचाई से गिरते जल का प्रवाह देख कर मन अति प्रसन्न हो जाता है। आैषधीय वनस्पतियों का सघन वन क्षेत्र हुंडरु वॉटर फॉल्स की शान एवं शोभा में चार चांद लगा देता है।
बारिश के मौसम में इसकी सुन्दरता आैर भी अधिक बढ़ जाती है। कारण झरना का प्रवाह स्वरूप अति विस्तार ले लेता है। यह दृश्वालोकन अति लुभावना होता है। प्रकृति की गोद में रचे-बसे इस वॉटर फॉल्स पर पर्यटक रोमांच का खास एहसास करते हैं।
खास यह कि गर्मियों में हुंडरु वॉटर फॉल्स एक रोमांचक पिकनिक स्पॉट का स्वरूप ले लेता है। हालांकि इस रोमांटिक स्थान पर पर्यटकों की आवाजाही वर्ष पर्यंत बनी रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो हुंडरु वॉटर फॉल्स झारखण्ड का सर्वाधिक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
स्वर्णरेखा नदी से प्रस्फुटित जलराशि से इस शानदार वॉटर फॉल्स को अस्तित्व मिलता है। अति प्राचीन यह झरना काफी कुछ विशेषताएं भी रखता है।
पर्यटक झरना के उद्गम स्थल एवं नीचे तलहटी पर इस जल सौन्दर्य का आनन्द उठा सकते हैं। खास यह कि इस झरना से विद्युत उत्पादन भी होता है।
आैसत 100 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हुंडरु वॉटर फॉल्स की विद्युत परियोजना से होता है। चौतरफा आैषधीय वनस्पतियों से आच्छादित सघन वन क्षेत्र इस इलाके की शान एवं शोभा है।
आैषधीय वनस्पतियों की सुगंध पर्यटकों के दिल एवं दिमाग को एक विशेष ताजगी प्रदान करती है। विशेषज्ञों की मानें तो हुंडरु वॉटर फॉल्स के जल में आैषधीय तत्व भी हैं। संभव है कि आैषधीय वनस्पतियों का प्रभाव इस जल में हो।
नयनाभिराम पर्वत श्रंृखला देख कर मन ठहर सा जाता है। सर्पीले मार्ग पर यात्रा करना भी बेहद रोमांच पैदा करता है। हुंडरु वॉटर फॉल्स एवं आसपास के परिदृश्य की खूबसूरती का एहसास किया जा सकता है।
हुंडरु वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची है। निकटतम रेलवे स्टेशन रांची जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी हुंडरु वॉटर फॉल्स की यात्रा कर सकतेे हैं।
23.369900,85.325279
23.369900,85.325279












Comments
Post a Comment