Posts

Image
मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स: प्राकृतिक सौन्दर्य     मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स की सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। जी हां, केरल के जिला इड्डुकी स्थित यह सुन्दर वॉटर फॉल्स दर्शकों-पर्यटकों को खुद-ब-खुद आकर्षित करता है।    करीब 23 मीटर ऊंचाई से नीचे गिरने वाले इस वॉटर फॉल्स को देखने की ललक पर्यटकों की खींच लाती है। खास यह कि वॉटर फॉल्स सड़क से सटा होने के कारण मौज-मस्ती का एक सुन्दर स्थान है।    विशेषज्ञों की मानें तो मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स पर्यटकों का एक आदर्श स्थान है। निर्मल जलधारा के सन्निकट बैठना एवं उसकी शीतलता को महसूस करना बेहद सुखमय प्रतीत होता है। केरल का यह अत्यंत लोकप्रिय वॉटर फॉल्स है।     प्रकृति की सफेद दूधिया ताजा जलधारा दर्शकों को मुग्ध कर देती है। मानसून के बाद इस वॉटर फॉल्स का अंदाज देखते ही बनता है। पथरीली चट्टानों से होकर नीचे गिरती जलधारा कल-कल की सुमधुर ध्वनि पैदा करती है।    ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे बैठ कर इस कर्णप्रिय संगीत स्वर लहरियों को सुनते रहें। इसे असाधारण वास्तुकला का सुन्दर प्राकृतिक शिल्प क...
Image
अंबोली वॉटर फॉल्स: प्राकृतिक सौन्दर्य     अंबोली वॉटर फॉल्स की दूधिया सुन्दरता निश्चय ही मुग्ध कर लेगी। जी हां, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग का अंबोली वॉटर फॉल्स अपनी दूधिया सुन्दरता के कारण देश-विदेश में खास ख्याति रखता है।      अंबोली वॉटर फॉल्स को अंबोली घाट भी कहा जाता है। अंबोली में वॉटर फॉल्स की एक लम्बी श्रंखला है। करीब 400 फुट ऊंचाई से गिरने वाली यह जल श्रंखला कहीं विशाल आकार-प्रकार में है तो कहीं लघुतम स्वरुप है। अंबोली की जैव विविधिता देखते ही बनती है क्योंकि जैव सम्पदातओं की प्रचुरता है। मानसून में तो वॉटर फॉल्स सहित पूरा इलाका जीवंत हो उठता है।     खास यह कि अंबोली महाराष्ट्र का सर्वाधिक बारिश वाला इलाका माना जाता है। अंबोली वॉटर फॉल्स का दूधिया जल देख कर अठखेलियां करने का मन मचल उठता है। खास यह कि पर्यटक वॉटर फॉल्स में जलक्रीड़ा से लेकर स्नान कर सकते हैं।    अंबोली वन क्षेत्र अर्थात पार्क वनस्पतियों से आच्छादित है। अंबोली वॉटर फॉल्स क्षेत्र को अंबोली धबधबा भी कहते हैं। वॉटर फॉल्स का हर अंदाज पर्यटकों को रोम...
Image
पटना वॉटर फॉल्स: जल का आनन्द    पटना वॉटर फॉल्स चूना पत्थर की चट्टानों वाली गुफाओं वाला एक सुन्दर वॉटर फॉल्स है। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में स्थित यह सुन्दर वॉटर फॉल्स इलाके का आदर्श पिकनिक स्पॉट है।    झरनों, पहाड़ों एवं वनस्पतियों से घिरा यह इलाका शांत एवं सुरम्य वातावरण वाला है। परिवेश ऐसा कि जैसे फेफड़ों को पंख लग जायें। पटना वॉटर फॉल्स की यहां एक लम्बी श्रंखला है।    विशेषज्ञों की मानें तो वॉटर फॉल्स का नामकरण गांव पर आधारित है। वॉटर फॉल्स के निकट ही नीलकण्ठ महादेव का मंदिर है। लिहाजा श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का स्थान भी है। वॉटर फॉल्स के निकट ही चूना पत्थरों की प्राचीन गुफाएं भी हैं।     इन प्राचीन गुफाओं की सुन्दरता देखते ही बनती है। यह गुफायें खास तौर से प्रसिद्ध हैं। पटना वॉटर फॉल्स की यात्रा का सबसे अच्छा समय मानसून का मौसम होता है। कारण झरनों का प्रवाह अत्यधिक गतिमान होता है। लिहाजा झरनों का वास्तविक आनन्द तभी लिया जा सकता है।    पटना वॉटर फॉल्स की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम ए...
Image
नीरगढ़ वॉटर फॉल्स: प्राकृतिक सुन्दरता    नीरगढ़ वॉटर फॉल्स उत्तराखण्ड का मुख्य पर्यटन स्थल है। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित नीरगढ़ वॉटर फॉल्स पर्यटकों के बीच खास तौर विशेषताओं के लिए जाना जाता है।    ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर स्थित यह वॉटर फॉल्स एक प्राकृतिक झरना है। पथरीली चट्टानों से प्रवाहित जलधारा नीचे एक कुण्ड में गिरती है। वॉटर फॉल्स इलाके में पर्यटक ट्रैकिंग का भी आनन्द ले सकते हैं। वॉटर फॉल्स के नीचे स्नान के लिए बेहतरीन सुविधायें उपलब्ध हैं।      पर्यटक यहां जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। शीतलता एवं सुरम्यता का बेजोड़ आयाम नीरगढ़ वॉटर फॉल्स विशेषताओं के कारण पर्यटकों का आकर्षण बना रहता है। यह इलाका साहसी खेलों के लिए भी खास तौर से जाना जाता है।      वनस्पतियों एवं सुगंधित फूलों से आच्छादित यह इलाका सुगंध से परिपूरित रहता है। लिहाजा पर्यटकों को नीरगढ़ वॉटर फॉल्स एवं उसके आसपास सुगंधित आबोहवा मिलती है। खास यह कि नीरगढ़ वॉटर फॉल्स एवं उसके आसपास सुन्दर एवं सुरम्य पर्यटन स्थलों ...
Image
चाडविक वॉटर फॉल्स: बेजोड़ सुन्दरता    चाडविक वॉटर फॉल्स की सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। जी हां, इसे प्रकृति का सुन्दरतम उपहार कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।    हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित चाडविक वॉटर फॉल्स एक सुन्दर पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से करीब 1586 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह वॉटर फॉल्स सुन्दरता का एक आयाम है।     करीब 86 मीटर ऊंचाई से गिरने वाला यह वॉटर फॉल्स पर्यटकों को विशेष आकर्षित करता है। शिमला रेलवे स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर यह एक सुन्दर पर्यटन एवं पिकनिक स्पॉट है। हिमशिखर से तेज प्रवाह से आने वाला यह झरना बेहद शीतलता प्रदान करता है।   चाडविक वॉटर फॉल्स की यात्रा का सबसे अच्छा समय मानसून की अवधि माना जाता है। देवदार एवं पाइन के वृक्ष यहां की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं।     चाडविक वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जुबबरहट्टी है। यह एयरपोर्ट शिमला से करीब 22 किलोमीटर दूर है। शिमला जंक्शन निकटतम रेलवे स्टेशन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर...
Image
टाइगर वॉटर फॉल्स: प्राकृतिक उपहार     उत्तराखण्ड का टाइगर वॉटर फॉल्स भी कुछ कम नहीं। चकराता का यह वॉटर फॉल्स कई विलक्षणताएं रखता है।   लिहाजा इसे विशेष माना जाता है। खास यह कि वॉटर फॉल्स के जलप्रवाह से टाइगर की दहाड़ जैसी बुलंद आवाज प्रतीत होती है। शायद इसी लिए इसे टाइगर वॉटर फॉल्स के नाम से जाना-पहचाना जाता है।    समुद्र तल से करीब 1395 ऊंचाई पर स्थित यह वॉटर फॉल्स विभिन्न वनस्पतियों के संजाल से होकर नीचे गिरता है। करीब 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता यह वॉटर फॉल्स विशेष आकर्षक प्रतीत होता है। देहरादून से करीब 111 किलोमीटर दूर एवं मसूरी से करीब 105 किलोमीटर दूर स्थित यह वॉटर फॉल्स एक विशेष सुरम्यता रखता है।    चकराता से करीब 26 किलोमीटर यह वॉटर फॉल्स पर्यावरण से घिरा है। आसपास के इलाकों के बाशिंदों का पसंदीदा पर्यटन है। पक्षियों का कोलाहल-कलरव परिवेश को आैर भी अधिक सुहावना बना देता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन स्थान है।      टाइगर वॉटर फॉल्स की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं...
Image
भट्टा वॉटर फॉल्स: विशेष आकर्षण    भट्टा वॉटर फॉल्स की सुन्दरता का अपना एक अलग ही आकर्षण है। उत्तराखण्ड के मसूरी में स्थित भट्टा वॉटर फॉल्स का मोती सा चमकता जल निश्चय ही शुद्धता को प्रतिबिंबित करता है।    यह वॉटर फॉल्स पथरीली चट्टान पर एक लम्बा सफर तय करने के बाद भट्टा में गिरता है। निकट ही मसूरी का भट्टा गांव है। शायद इसी लिए इस वॉटर फॉल्स को भट्टा वॉटर फॉल्स के नाम से जाना-पहचाना जाता है।     वस्तुत: यह एक प्राकृतिक झरना है। लिहाजा यहां सभी कुछ प्राकृतिक है। करीब 30 फुट से नीचे गिरता यह स्वाभाविक झरना कई विशिष्टताएं रखता है।     मसूरी-देहरादून रोड पर स्थित भट्टा वॉटर फॉल्स एक अादर्श पिकनिक स्पॉट है। प्राकृतिक सुरम्य स्थान की फोटोग्राफी का यह एक बेहतरीन स्थल है। वॉटर फॉल्स के नीचे तट पर एक कुण्ड है। मसूरी से करीब 10 किलोमीटर दूर इस वॉटर फॉल्स में पर्यटक जलक्रीड़ा का भी आनन्द ले सकते हैं।     भट्टा वॉटर फॉल्स की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। निकटत...