मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स: प्राकृतिक सौन्दर्य
मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स की सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। जी हां, केरल के जिला इड्डुकी स्थित यह सुन्दर वॉटर फॉल्स दर्शकों-पर्यटकों को खुद-ब-खुद आकर्षित करता है।
करीब 23 मीटर ऊंचाई से नीचे गिरने वाले इस वॉटर फॉल्स को देखने की ललक पर्यटकों की खींच लाती है। खास यह कि वॉटर फॉल्स सड़क से सटा होने के कारण मौज-मस्ती का एक सुन्दर स्थान है।
विशेषज्ञों की मानें तो मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स पर्यटकों का एक आदर्श स्थान है। निर्मल जलधारा के सन्निकट बैठना एवं उसकी शीतलता को महसूस करना बेहद सुखमय प्रतीत होता है। केरल का यह अत्यंत लोकप्रिय वॉटर फॉल्स है।
प्रकृति की सफेद दूधिया ताजा जलधारा दर्शकों को मुग्ध कर देती है। मानसून के बाद इस वॉटर फॉल्स का अंदाज देखते ही बनता है। पथरीली चट्टानों से होकर नीचे गिरती जलधारा कल-कल की सुमधुर ध्वनि पैदा करती है।
ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे बैठ कर इस कर्णप्रिय संगीत स्वर लहरियों को सुनते रहें। इसे असाधारण वास्तुकला का सुन्दर प्राकृतिक शिल्प कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। यह एक आदर्श पिकनिक स्पॉट है।
खास यह कि मुरीनजुपुझा वॉटर की फॉल्स प्राकृतिक शानदार डिजाइन, रंगीन परिदृश्य, मनोरंजकता एवं भव्यता-दिव्यता पर्यटकों को आकर्षित करती है।
पर्यटकों को चाहिए कि मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स के निकट एवं आसपास फोटोग्राफी करना न भूलें। कारण वॉटर फॉल्स का प्राकृतिक परिवेश अति सुन्दर एवं शानदार है। वनस्पतियों की प्रचुरता इसे आैर भी अधिक खूबसूरत बना देती है।
मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट कोचीन है। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। कोचीन से मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 95 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन कोट्टायम जंक्शन है। कोट्टायम से मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 64 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स की यात्रा कर सकते हैं।
9.554240,76.971931
9.554240,76.971931



Comments
Post a Comment