इरुपु वॉटर फॉल्स : ताजगी का एहसास इरुपु वॉटर फॉल्स की सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। जी हां, वनस्पतियों एवं पथरीली चट्टानों से घिरा इरुपु वॉटर फॉल्स एक शानदार पिकनिक स्पॉट है। शांत एवं शीतलता प्रदान करने वाला यह फॉल्स कर्नाटक के कोडागु (कुर्ग) में स्थित है। चौतरफा फैले वनस्पतियों के वन क्षेत्र से परिवेश सुगंध से आच्छादित रहता है। जिससे पर्यटक भरपूर आक्सीजन का एहसास करते हैं। इरुपु वॉटर फॉल्स को लक्ष्मण तीर्थ के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। वस्तुत: यह वॉटर फॉल्स कावेरी नदी की सहायक नदी लक्ष्मण नदी का हिस्सा है। दक्षिणी कोडागु स्थित यह वॉटर फॉल्स चौतरफा सघन वन क्षेत्र से घिरा है। इरुपु वॉटर फॉल्स का एरिया ब्राह्मगिरी चोटी तक माना जाता है। इरुपु वॉटर फॉल्स की सुरम्यता एवं शीतलता पर्यटकों को मुग्ध कर देती है। विशेषज्ञों की मानें तो इरुपु वॉटर फॉल्स एक धार्मिक एवं तीर्थ स्थल है। इरुपु वॉटर फॉल्स के निकट शिव मंदिर, रामेश्वर मंदिर एवं लक्ष्मण मंदिर हैं। लक्ष्मण नदी को स्थानीयता में लक्ष्मण त...