Posts

Showing posts from February, 2018
Image
उंचाली वॉटर फॉल्स : सौन्दर्य का एक अनगढ़ सितारा    उंचाली वॉटर फॉल्स भी कर्नाटक की खूबसूरती एक सुन्दर आयाम है। कर्नाटक के सौन्दर्ययुक्त वॉटर फॉल्स को लशिंगटन वॉटर फॉल्स भी कहा जाता है।      यह अघाशिनी नदी का हिस्सा है। करीब एक सौ सोलह मीटर के शीर्ष से वॉटर फॉल्स का पानी नीचे झर-झर कर गिरता है।      इस वॉटर म्युजिक अति कर्णप्रिय लगता है। यह उत्तरा कन्नड़ के सिरसी में स्थित है। इस फॉल्स का नामकरण ब्रिाटिश शासन के जिला कलक्टर जे डी लुशिंगटन के नाम पर किया गया था। वर्ष 1845 में उंचाली वॉटर फॉल्स सामने आया था।       सिरसी से करीब बीस किलोमीटर दूर स्थित उंचाली वॉटर फॉल्स देश विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। इसे कोपेपा जोगा भी कहा जाता है। इस मनोरम वॉटर फॉल्स की जल ध्वनि सुनने में अति लुभावनी प्रतीत होती है। 14.409071,74.747423
Image
मैगोड वॉटर फॉल्स: सौन्दर्य का एक विशिष्ट आयाम   मैगोड वॉटर फॉल्स कर्नाटक के सौन्दर्य का एक विशिष्ट आयाम है। कर्नाटक में बेंगलुरु से करीब पांच सौ किलोमीटर दूर यह वॉटर फॉल्स है।    सामान्यत: कर्नाटक में वॉटर फॉल्स की एक लम्बी श्रृंखला है। कर्नाटक के लोकप्रिय वॉटर फॉल्स में मैगोड वॉटर फॉल्स को शीर्ष पर आंका जाता है। मैगोड वॉटर फॉल्स बेदी नदी का हिस्सा है।     वॉटर फॉल्स शीर्ष से दो हिस्सों में नीचे गिरता है। यह वॉटर फॉल्स नीचे स्प्रे की भांति नीचे गिरता महसूस होता है। इसे कोगाड केरे के तौर पर भी जाना जाता है।   वॉटर फॉल्स का शानदार दृश्य देखने के लिए दूरदराज के पर्यटकों के साथ ही विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं। करीब साठ एकड़ क्षेत्रफल में आच्छादित यह फॉल्स अति मनोहारी है। खूबसूरत दृश्यों के कारण इसे एक आदर्श पिकनिक स्पॉट के तौर पर भी देखा जाता है। 12.806164,77.538648
Image
जोग वॉटर फॉल्स : प्रचण्ड वेग का रोमांच   जोग वॉटर फॉल्स कर्नाटक के शिवमोगा इलाके में स्थित है। जोग वॉटर फॉल्स दुनिया शीर्ष वॉटर फॉल्स में 131 वें स्थान पर है। जोग वॉटर फॉल्स शरावती नदी का हिस्सा है।    सामान्यत: यह कर्नाटक एवं महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाका में है। शिवमोगा से जोग वॉटर फॉल्स जाने के लिए मोटर मार्ग भी है। मनोरम वन क्षेत्र से होते हुये जोग वॉटर फॉल्स तक जाने में चार विश्राम गृह भी मिलते हैं।    इन विश्राम गृह में आवश्यक सहूलियतें भी हैं। जोग वॉटर फॉल्स सामान्यत: दो सौ पचास मीटर के शीर्ष से नीचे गिरता है। जलक्रीड़ा का यह विहंगम दृश्य अति मनोहारी होता है।      जोग वॉटर फॉल्स चार हिस्सों में नीचे गिरता है। इनको राजा, राकेट, रोरर एवं दाम ब्लांचे के नाम से जाना-पहचाना जाता है। राजा वॉटर फॉल्स करीब आठ सौ तीस फुट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। इसका जल करीब एक सौ बत्तीस फुट गहरे कुण्ड में गिरता है। जल का प्रचण्ड वेग एक रोमांच को उत्पन्न करता है। राकेट वॉटर फॉल्स का जल तीव्र घुमावदार रास्तों से होकर नीचे गिरता है। ...
Image
शिवा समुद्रम वॉटर फॉल्स सौन्दर्य का एक आयाम        शिवा समुद्रम वॉटर फॉल्स दक्षिण भारत के कर्नाटक का एक शानदार, सुन्दर एवं अद्भुत पिकनिक स्पाट है। शिवा समुद्रम वॉटर फॉल्स कावेरी नदी का हिस्सा है।    वॉटर फॉल्स की जलतरंग श्रंखला अर्थात जलधारा करीब सौ मीटर (98 मीटर) शीर्ष से नीचे गिरती है। सामान्यत: शिवा समुद्रम वॉटर फॉल्स का आनन्द तो मौसम के हर काल में लिया जा सकता है लेकिन सर्दियों में सैर सपाटा का आनन्द ही कुछ अधिक ही होता है।    हर-हर... कल-कल... झर-झर... कोलाहल के साथ बहता फॉल्स का पानी बेहद मनोहारी दृश्य उत्पन्न करता है। गौरतलब है कि शिवा समुद्रम वॉटर फॉल्स के पानी का उपयोग खास तौर से जल विद्युत उत्पादन परियोजना के लिए होता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह जल विद्युत परियोजना एशिया की प्रथम जल विद्युत परियोजना है।     इसकी स्थापना वर्ष 1902 में की गयी थी। कावेरी नदी का यह भव्य-दिव्य वॉटर फॉल्स कर्नाटक के मंड्या में स्थित है। प्राकृतिक सौन्दर्य का मनोहारी दृश्य देखने के लिए पर्यटकों का आना-जाना निरन...
Image
कुंचिकल देश का सबसे ऊंचा एवं विशाल वॉटर फॉल     देश में इन्द्रधनुषी सौन्दर्य से लबरेज प्राकृतिक स्थलों, झरनों-फॉल्स, पर्वत श्रंखलाओं एवं पर्यटन स्थलों की एक लम्बी श्रंखला है।    दक्षिण भारत के कर्नाटक का कुंचिकल देश का सबसे ऊंचा एवं विशाल वॉटर फॉल है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 1500 फुट है। यह विशाल झरना वाराशी नदी में मिलता है।   गौरतलब है कि देश का यह सबसे बड़ा झरना कर्नाटक की जल विद्युत परियोजना का प्रमुख रुाोत है। कुंचिकल फॉल्स का सौन्दर्य मानसून के मौसम में आैर भी अधिक बढ़ जाता है क्योंकि मानसून के मौसम में कुंचिकल के आसपास फॉल्स की एक श्रंखला सी दिखने लगती है।      कुंचिकल का सौन्दर्य आकर्षण पर्यटकों को खुद ब खुद खींच लाता है। कुंचिकल फॉल्स में पर्यटकों की भारी भीड़ मौसम के हर अंदाज में दिखती है। देश के शीर्ष फॉल्स की श्रंखला को देखेंगे तो रोमांच की अनुभूति होगी कि प्रकृति ने सौन्दर्य का बेहतरीन उपहार दिया है। कर्नाटक का कुंचिकल फॉल्स 1493 फुट ऊंचा है। कर्नाटक की वाराही नदी का हिस्सा माना जाता है।  ...
Image
वॉटर फॉल : सर्दियों में रोमांच का एहसास      सैर-सपाटा जिंदगी को कहीं अधिक खूबसूूरत बना देता है। जिंदगी जिंदादिली से लबरेज दिखती है। सैर-सपाटा या घूमने फिरने से आशय यह है कि रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ अलग हट कर जीवन के कुछ पल आनन्द से जियें।    वैसे तो सर्दियों में घर छोड़ कर या शहर छोड़ कर बाहर जाना कुछ लोग पसंद नहीं करते लेकिन सर्दियों में घूमने फिरने-सैर सपाटा का आनन्द-मजा ही कुछ आैर है।     खास यह कि सर्दियों में प्रकृति के खूबसूरत नजारें कुछ अलग ही रोमांच पैदा करते हैं। इन खूबसूूरत नजारों को देख कर मन मस्तिष्क, तन-मन या यूं कहें कि रोम-रोम झंकृत हो जाता है। सामान्यत: सैर सपाटा पर जाने का ख्याल दिलों-दिमाग में आते ही खूबसूरत कश्मीर का प्राकृतिक सौन्दर्य सामने आ जाता है।       कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। कश्मीर यानी एक ताजगी भरा एहसास। सड़कें न के बराबर होने के बावजूद सैर-सपाटा का असली आनन्द यहां मिलता है। सिकारा या नाव से प्राकृतिक सौन्दर्य को कुछ अधिक नजदीक से देख कर रोमांच महसूस कि...