मैगोड वॉटर फॉल्स: सौन्दर्य का एक विशिष्ट आयाम
मैगोड वॉटर फॉल्स कर्नाटक के सौन्दर्य का एक विशिष्ट आयाम है। कर्नाटक में
बेंगलुरु से करीब पांच सौ किलोमीटर दूर यह वॉटर फॉल्स है।
सामान्यत: कर्नाटक में वॉटर फॉल्स की एक लम्बी श्रृंखला है। कर्नाटक के
लोकप्रिय वॉटर फॉल्स में मैगोड वॉटर फॉल्स को शीर्ष पर आंका जाता है। मैगोड
वॉटर फॉल्स बेदी नदी का हिस्सा है।
वॉटर फॉल्स शीर्ष से दो हिस्सों में नीचे गिरता है। यह वॉटर फॉल्स नीचे
स्प्रे की भांति नीचे गिरता महसूस होता है। इसे कोगाड केरे के तौर पर भी
जाना जाता है।
वॉटर फॉल्स का शानदार दृश्य देखने के लिए दूरदराज के पर्यटकों के साथ ही
विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं। करीब साठ एकड़ क्षेत्रफल में
आच्छादित यह फॉल्स अति मनोहारी है। खूबसूरत दृश्यों के कारण इसे एक आदर्श
पिकनिक स्पॉट के तौर पर भी देखा जाता है।
12.806164,77.538648
12.806164,77.538648
Comments
Post a Comment