हाथी वाटर फॉल्स: एक सुखद एहसास
शिलांग का हाथी वाटर फॉल्स एक बेहद शांत एवं शानदार पर्ययन स्थल है। हाथी वाटर फॉल्स को देश के शीर्ष वाटर फॉल्स में गिना जाता है। हाथी वाटर फॉल्स शिलांग के शीर्ष क्षेत्र में स्थित है।
हाथी वाटर फॉल्स की खासियत यह है कि चौतरफा यह वनस्पतियों से घिरा है। वनस्पतियों की प्रचुुरता पर्यटकों को एक सुखद प्राणवायु प्रदान करती है। लिहाजा पर्यटक कुछ ही पलों में यहां आक्सीजन से भरपूर एवं ऊर्जावान महसूस करते हैं।
चौतरफा पर्यावरण संवर्धन का एहसास कराता वन क्षेत्र मन-तन को प्रफुल्लित कर देता है। मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 8 किलोमीटर दूर हाथी वाटर फॉल्स पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है। यह एक शानदार पिकनिक स्पॉट भी है।
शिलांग एवं हाथी वाटर फॉल्स के बीच खूबसूरत सड़कों का संजाल थकान महसूस नहीं होने देता। इस वाटर फॉल्स का नजारा भी विहंगम है। स्थानी भाषा में इसे का कशैद लाई पातेंग खोहस्यू कहा जाता है। इसका अर्थ होता है कि तीन चरणों में पानी का गिरना। ब्रिाटिश शासन ने इस वाटर फॉल्स का नाम हाथी वाटर फॉल्स दिया था।
कारण वाटर फॉल्स की चट्टान हाथी से काफी मिलती-जुलती थी। लिहाजा एक अंग्रेज अफसर ने इसे हाथी वाटर फॉल्स की संज्ञा दे दी थी। इस सुन्दर वाटर फॉल्स पर चट्टानों पर दूधिया पानी कल-कल, झर-झर बहता है। वाटर फॉल्स के जल प्रवाह की गति अत्यधिक तेज होती है। लिहाजा वाटर फॉल्स की आवाज दूर से सुनी जा सकती है।
हाथी वाटर फॉल्स शिलांग की जैव विविधिता का हॉट स्पॉट है। वनस्पतियों की विभिन्न प्रजातियां उपलब्ध हैं। यह वनस्पतियां प्राणदायक आक्सीजन एवं अन्य वायु तत्व प्रदान करती हैं। शिलांग का यह वाटर फॉल्स फोटोजेनिक भी है। लिहाजा पर्यटक यहां स्थानीय परिधानों में फोटो भी खिचवाते हैं। हाथी वाटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं।
निकटतम एयरपोर्ट शिलांग से करीब 40 किलोमीटर दूर उमरोई में स्थित है। उमरोर्ड का एयरपोर्ट शिलांग एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है। कोलकाता एवं गुवाहाटी एयरपोर्ट से भी शिलांग की यात्रा की जा सकती है। चूंकि मेघालय में रेलवे लाइन नहीं है।
लिहाजा रेल मार्ग से यात्रा करने के लिए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग से शिलांग की यात्रा करनी होगी। गुवाहाटी से शिलांग की दूरी 104 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से भी शिलांग की यात्रा की जा सकती है।
25.537101,91.822457
25.537101,91.822457
Comments
Post a Comment