चित्रकोट वॉटर फॉल्स: इन्द्रधनुषी छटा
छत्तीसगढ़ के चित्रकोट वॉटर फॉल्स की सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला स्थित चित्रकोट वॉटर फॉल्स को देखने एवं जलक्रीड़ा का आनन्द लेने देश-दुनिया के पर्यटक आते हैं।
घोड़े की नाल के आकार का यह वॉटर फॉल्स बस्तर में जगदलपुर से करीब 39 किलोमीटर दूर है। करीब 100 फुट ऊंचाई से गिरने वाले इस वॉटर फॉल्स की छटा इन्द्रधनुषी है।
करीब 100 फुट शीर्ष से नीचे गिरने वाले इस फॉल्स की गर्जना बेहद रोमांचक होती है। छत्तीसगढ़ का यह एक अति सुन्दर पिकनिक स्पॉट है। इसकी चौड़ाई एवं व्यापकता देखते ही बनती है।
इसकी चौड़ाई करीब 300 मीटर है। चित्रकोट वॉटर फॉल्स को देश का नियाग्रा फॉल्स भी कहा जाता है। इस वॉटर फॉल्स का उद्भव इन्द्रावती नदी से है। इन्द्रावती नदी ओडिशा के कालीहांडी से प्रवाहित होकर विंध्य क्षेत्र से होते हुये जगदलपुर से गुजरती है। जुलाई से अक्टूबर की अवधि में इसका सुन्दर नजारा दिखता है।
फोटोग्राफी के लिए यह एक सुन्दर स्थान है। फॉल्स की इन्द्रधनुषी निराली छटा देखते ही बनती है। सूर्य की किरण जब वॉटर फॉल्स के बहाव पर पड़ती है तो इन्द्रधनुषी जल के इन्द्रधनुषी रंग देखते ही बनते हैं। चित्रकूट वॉटर फॉल्स के किनारे भगवान शिव को समर्पित एक सुन्दर मंदिर है।
निकट ही गुफाओं की एक श्रंखला है। इन गुफाओं को पार्वती गुफाओं के नाम से जाना जाता है। ग्रेनाइट एवं बलुआ पत्थरों की सुन्दर संरचना पर्यटकों को लुभाती-आकर्षित करती है। इस फॉल्स को देश के चुनिंदा फॉल्स में से माना जाता है।
फॉल्स की चमक पर्यटकों को चकाचौंध से भर देती है। चित्रकोट वॉटर फॉल्स की अपस्ट्रीम में नौकायन, तैराकी एवं पैडल नौकायन का आनन्द ले सकते हैं। यहां पर्यटक मछली पकड़ने का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
चित्रकोट वॉटर फॉल्स की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट रायपुर में है। रायपुर से चित्रकोट वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 275 किलोमीटर है। रेल मार्ग या सड़क मार्ग से भी वॉटर फॉल्स की यात्रा की जा सकती है।
19.207225,81.700052
19.207225,81.700052
Comments
Post a Comment