तीरथगढ़ वॉटर फॉल्स: रमणीक स्थल

    छत्तीसगढ़ का तीरथगढ़ वॉटर फॉल्स देश के शीर्ष फॉल्स में है। सुगंधित वनस्पतियों से घिरा यह वॉटर फॉल्स छत्तीसगढ़ की शान भी माना जाता है। 

    करीब 60 फुट ऊंचाई से गिरने वाला जल एक खास रोमांच पैदा करता है। जगदलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर मुनगा-बहार नदी पर यह वॉटर फॉल्स स्थित है।
   जगदलपुर से दक्षिण-पश्चिम दिशा में करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित यह वॉटर फॉल्स विशिष्टताओं से भरा है। करीब 168 मीटर चौड़ाई वाला यह फॉल्स एक अति सुन्दर एवं विहंगम दृश्य उत्पन्न करता है। यह एक अति मनोरम एवं रमणीक स्थल है।
     फॉल्स का जल नीचे आकर एक जलधारा में परिवर्तित होकर 20 मीटर गहरे कुण्ड में गिरता है। गजब की सुन्दरता वाला तीरथगढ़ वॉटर फॉल्स धार्मिक स्थान की भी मान्यता रखता है। सुगंधित मूल्यवान वनस्पतियां पर्यटकों को एक ताजगी से भर देती हैं।
     भगवान शिव एवं पार्वती जी के मंदिर एवं मनोहर दृश्य पर्यटकों-सैलानियों को बरबस आकर्षित करते हैं। इस क्षेत्र में वॉटर फॉल्स की एक लम्बी श्रंखला है। तीरथगढ़ वॉटर फॉल्स को कांगेर घाटी का जादूगर भी कहा जाता है।
    कांगेर एवं उसकी सहायक नदियां मनुगा एवं बहार संयुक्त तौर पर फॉल्स का निर्माण करती हैं। विशाल जलधारा शीर्ष से नीचे भीषण गर्जना के साथ आती है। जलधारा की यह गर्जना एक रोमांच पैदा करती है। बस्तर जिला का यह तीरथगढ़ वॉटर फॉल्स एक अति सुन्दर पिकनिक स्पॉट है।
      तीरथगढ़ वॉटर फॉल्स की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट रायपुर में है। रायपुर से तीरथगढ़ वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 275 किलोमीटर है। रेल मार्ग या सड़क मार्ग से भी वॉटर फॉल्स की यात्रा की जा सकती है। जगदलपुर मुख्यत: सुकमा से जोड़ने वाला इलाका है। निकटतम रेलवे स्टेशन दरभा जंक्शन है।
18.914072,81.865025

Comments

Popular posts from this blog