कैलासाकोना : शीतलता का एहसास

     कैलासाकोना वॉटर फॉल्स को मोती की इन्द्रधनुषी माला कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, कैलासाकोना वॉटर फॉल्स का एक-एक बूंद पानी मोती सा चमकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे जल मोतियों की माला प्रवाहमान हो।

    आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिला के नारायणवनम मण्डल में स्थित यह वॉटर फॉल्स देश के शीर्ष वॉटर फॉल्स में एक है। कैलासाकोना को कालिया कोना भी कहा जाता है। खास तौर से इस स्थान को धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व हासिल है। 

   मान्यता है कि भगवान शिव एवं पार्वती जी कृपा यहां है। वॉटर फॉल्स के निकट ही भगवान शिव एवं माता पार्वती जी का भव्य दिव्य मंदिर भी है। करीब 40 फुट ऊंचाई से गिरने वाला यह झरना अद्भुत दिखता है।
    खास यह है कि वर्ष पर्यंत इसका जल वेग बना रहता है। इसी के निकट कई अन्य लघु झरने हैं। पर्यटक इन झरनों में स्नान एवं जलक्रीड़ा का आनन्द उठाते हैं। कैलासासोना वॉटर फॉल्स के आसपास वनस्पतियों की प्रचुरता है।

    वनस्पतियों की सुगंध एवं वॉटर फॉल्स की शीतलता एक सुखद आनन्द प्रदान करते हैं। तिरुपति रोड पर स्थित यह वॉटर फॉल्स पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहता है। यह सुन्दर एवं सुरम्य स्थान इलाके का पिकनिक स्पॉट भी है।
   कैलासाकोना वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध है। निकटतम एयरपोर्ट चेन्नई है। चेन्नई से कैलासाकोना वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन पुट्टूूर है। सड़क मार्ग से भी फॉल्स की यात्रा की जा सकती है। 

    एथिपोथाला वॉटर फॉल्स : एथिपोथाला वॉटर फॉल्स आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिला में स्थित है। यह वॉटर फॉल्स चन्द्रवंक नदी का हिस्सा है। यह नदी कृष्णा नदी की सहायक नदी है।
   इस वॉटर फॉल्स की मुख्य तीन धारायें हैं। इनको चन्द्रवंका वायु, नकला वागु एवं तुमाला वागु के नाम से जाना जाता है। खास यह है कि नागार्जुुन सागर बांध यहां से लगभग 11 किलोमीटर दूर है। 
    आंध्र प्रदेश के पर्यटन विभाग ने इस क्षेत्र का अपेक्षित विकास कर पर्यटकों को सेवायें सुविधायें सुनिश्चित की हैं। एथिपोथाला वॉटर फॉल्स के निकट रंगनाथ एवं दत्तात्रेय मंदिर भी हैं। वॉटर फॉल्स के निकट जलाशय में मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र है। एथिपोथाला वॉटर फॉल्स का आशय स्थानीयता में उठना-गिराना होता है।
      संयोग से एथिपोथाला सिचाई के लिए तेलुगू में बनाई गई शब्दावली है। विशेषज्ञों की मानें तो एथिपोथाला फॉल्स इलाके के लिए बहुउपयोगी भी है। कारण आसपास के इलाके में वनस्पतियों की प्रचुरता पर्यटकों के स्वास्थ्यवर्धन का कार्य करती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो एथिपोथाला आंध्र प्रदेश की प्रसिद्धियों में शामिल है।
      एथिपोथाला वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट गन्नवरम है। निकटतम रेलवे स्टेशन गुंटूर एवं विजयवाड़ा है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
13.387245,79.632728

Comments

Popular posts from this blog