आदनपारा वॉटर फॉल्स: धरती का स्वर्ग
केरल के शाही एवं राजसी वॉटर फॉल्स की अपनी एक अलग विशिष्टता है। इन वॉटर फॉल्स को शानदार एवं सुन्दर पिकनिक स्पॉट भी कहा जा सकता है। इनकी सुन्दरता एवं सुरम्यता का कहीं कोई जोड़ नहीं।
सर्दी हो गर्मी या फिर बारिश का मौसम हो, वॉटर फॉल्स में मौज मस्ती का अपना एक अलग ही मजा होता है। केरल में वॉटर फॉल्स की एक सुन्दर श्रंखला है। इसमें खास तौर से आदनपारा, अरपपारा एवं अरुविकुझई वॉटर फॉल्स हैं।
आदनपारा वॉटर फॉल्स : आदनपारा वॉटर फॉल्स केरल के मलप्पुरम जिला के निलांबुर में स्थित है। यह इलाका शानदार एवं सुन्दर हरियाली के लिए खास तौर से ख्याति रखता है।
आदनपारा वॉटर फॉल्स : आदनपारा वॉटर फॉल्स केरल के मलप्पुरम जिला के निलांबुर में स्थित है। यह इलाका शानदार एवं सुन्दर हरियाली के लिए खास तौर से ख्याति रखता है।
काफी ऊंचाई से गिरने वाला यह वॉटर फॉल्स जलक्रीड़ा-तैराकी के लिए सर्वथा उपयुक्त स्थान है। पानी की स्वच्छता एवं निर्मलता के साथ इसमें आैषधीय गुण भी विद्यमान हैं। विशेषज्ञों की मानें तो वॉटर फॉल्स क्षेत्र में आैषधीय तत्व से भरपूर वनस्पतियों की एक लम्बी श्रंखला है।
वनस्पतियों के आैषधीय तत्व वॉटर फॉल्स की जलधारा में मिश्रित हो जाते हैं। जिससे यह जल आैषधीय गुण युक्त हो जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो इस वॉटर फॉल्स में स्नान करने से अनेक असाध्य रोगों का भी निवारण हो जाता है। यह वॉटर फॉल्स कुर्मबलांगुडू गांव में स्थित है। यह क्षेत्र के अति खूबसूरत स्थानों में माना जाता है।
आदनपारा वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट कालीकट है। कालीकट एयरपोर्ट से निलांबुर की दूरी करीब 58 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन निलांबुर है। रेलवे स्टेशन से वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 16 किलोमीटर है। यहां के लिए सड़क मार्ग से भी यात्रा की जा सकती है।

अरपपारा वॉटर फॉल्स : अरपपारा वॉटर फॉल्स इरुवनजी नदी का हिस्सा है। चट्टानी पहाड़ियों का यह झरना अति विहंगम है। प्रकृति की संरचना यह वॉटर फॉल्स शानदार पिकनिक स्पॉट भी है।
अरपपारा के साथ ही सुल्लूकल्लू, वट्टक्कुशी, निरनापारा, ओलिचुचट्टम, श्वासकुझी एवं नीलाक्कयथादाकम सहित 8 झरनों की श्रंखला है। वॉटर फॉल्स की यह श्रंखला शीतलता के साथ ही पर्यटकों को जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द प्रदान करने का अवसर प्रदान करती है। पथरीले सतह वाले क्षेत्र के यह वॉटर फॉल्स दिलोदिमाग को तरोताजा कर देते हैं।
अरपपारा वॉटर फॉल्स की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट कालीकट है। कालीकट से अरपपारा वाटर फॉल्स की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन कोझिकोड है। कोझिकोड से वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 46 किलोमीटर है। पर्यटक वॉटर फॉल्स की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।

अरुविकुझई वॉटर फॉल्स : अरुविकुझई वॉटर फॉल्स केरल के अति सुन्दर झरनों में से एक हैं। सुन्दरता के कारण इसे वॉटर फॉल्स का रत्न कहा जाता है। विशिष्ट सुन्दरता के कारण कई फिल्मों की शूूटिंग इस फॉल्स क्षेत्र में हो चुकी है।
आकर्षक पृष्ठभूमि के कारण यह क्षेत्र पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केन्द्र रहता है। वनस्पतियों से घिरा क्षेत्र सुगंध से परिपूरित रहता है लिहाजा क्षेत्र को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। शहर से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित यह वाटर फॉल्स बारिश के मौसम में बेहद आकर्षक हो जाता है।
खास यह है कि इस क्षेत्र में चौतरफा रबर के बागान हैं। रबर के सुन्दर बागानों से प्राकृतिक सुन्दरता में चार चांद लग जाते हैं। करीब 100 फुट ऊंचाई से गिरने वाले वॉटर फॉल्स स्थल को स्वर्ग बना देते हैं। सुखद जलवायु आनन्द को आैर भी अधिक बढ़ा देते हैं।
अरुविकुझई वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट कोचीन है। कोचीन एयरपोर्ट से अरुविकुझई की दूरी करीब 88 किलोमीटर है। एयरपोर्ट त्रिवेन्द्रम से अरुविकुझई की दूरी 131 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन कोट्टायम है। कोट्टायम से अरुविकुझई की दूरी करीब 19 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से भी वॉटर फॉल्स की यात्रा की जा सकती है।
11.356328,76.197089
11.356328,76.197089
Comments
Post a Comment