ताप्तापानी वॉटर फॉल्स: आैषधीय गुणों का खजाना
ताप्तापानी वॉटर फॉल्स को प्राणवायु कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, वस्तुत: इस वॉटर फॉल्स का जल आैषधीय गुणों से भरपूर है।
ओडिशा के गंजम जिला स्थित यह वॉटर फॉल्स देश दुनिया में शिखर की ख्याति रखता है। समुद्र तल से करीब 1800 फुट की ऊंचाई पर स्थित ताप्तापानी वॉटर फॉल्स क्षेत्र वस्तुत: एक सुन्दर एवं सुरम्य हिल स्टेशन है।
खास यह कि वॉटर फॉल्स का पानी रसायनिक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही गर्म होता है। विशेषज्ञों की मानें तो ताप्तापानी के जल में काफी मात्रा में सल्फर की उपलब्धता होती है। गंजम एवं उसके आसपास का इलाका खास तौर से झरनों-झीलों के लिए प्रसिद्ध है।
विलक्षण झरनों की श्रंखला ही खास तौर से पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र हैं। बसंत ऋतु में इस इलाके में सुन्दरता के चार चांद लग जाते हैं। कारण चौतरफा सुगंध का वास होता है। ताप्तापानी वॉटर फॉल्स एवं उसके आसपास आकर्षक स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है।
इनमें खास तौर कंधुनी मंदिर, शिव मंदिर एवं आदिवासी संस्कृति आदि इत्यादि बहुत कुछ है। कूटिया कौंध, बोंडा, डिंगारा कौंध एवं माली जनजातियों के गांव-गिरांव विशेष आकर्षक हैं। यहां एक अलग ही जीवन शैली अवलोकित होगी।
ताप्तापानी का वैज्ञानिक अर्थ है कि ताप्ता यानी तपता हुआ या गर्म एवं पानी यानी पानी है। इसके निकट ही टम्पारा है। यह पानी के खेलों के लिए प्रसिद्ध है। जैसे पैडल नौकायें एवं पानी के स्कूटर आदि हैं।
खास यह कि इस क्षेत्र में हमेशा मौसम एक समान रहता है। मौसम कोई भी हो, पर्यटक ताप्तापानी में स्नान करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ताप्तापानी का जल त्वचा रोगों का उपचार करने में सक्षम है। लिहाजा त्वचा रोगों से पीड़ित व्यक्ति बड़ी तादाद में उपचार हेतु यहां आते हैं। ताप्तापानी इलाका पर्वतारोहण एवं प्रकृति का सुखद एहसास करने के लिए सबसे अच्छा स्थान है।
कंधुनी मंदिर : कंधुनी मंदिर एक सिद्ध देव स्थान है। खास तौर से जनजातियों के सर्वमान्य देवता हैं। कंधुनी मंदिर में शिलाखण्ड के तौर पर स्थापित देव पूूज्य हैं। एक जलाशय में शिलाखण्ड को पूजा जाता है।
विश्वास है कि इसका जल कल्याणकारी होता है। लिहाजा इलाकाई बाशिंदे एवं किसान इस जल का छिड़काव खेतों में करते हैं ताकि उनकी फसल उच्च स्तरीय हो।
शिव मंदिर : शिव मंदिर इलाके का अति प्राचीन मंदिर है। श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का सैलाब यहां देखने को मिलता है। शिव के इस स्थान को नीलकण्ठेश्वर महादेव के नाम से जाना पहचाना जाता है। यहां धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान भी होते हैं।
शिव मंदिर : शिव मंदिर इलाके का अति प्राचीन मंदिर है। श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का सैलाब यहां देखने को मिलता है। शिव के इस स्थान को नीलकण्ठेश्वर महादेव के नाम से जाना पहचाना जाता है। यहां धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान भी होते हैं।
हिरण पार्क : हिरण पार्क एक खूबसूरत वन्य जीव अभ्यारण है। जैसा कि नाम से देखें तो हिरण पार्क में हिरण, सांभर एवं काले हिरण आदि हैं। वन विभाग संरक्षित हिरण पार्क अवश्य जाना चाहिए क्योंकि इसकी जीवंतता एवं सुन्दरता निश्चय ही लुभाती है।
ताप्तापानी वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट भुवनेश्वर है। इस एयरपोर्ट को बीजू पटनायक एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है। निकटतम रेलवे स्टेशन बेरहमपुर है। बेरहमपुर से ताप्तापानी की दूरी करीब 56 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से भी ताप्तापानी की यात्रा की जा सकती है।
19.484637,84.393668
19.484637,84.393668
Comments
Post a Comment