रंध वॉटर फॉल्स : दूधिया सुन्दरता
रंध वॉटर फॉल्स की खूबसूरती का कोई जोड़ नहीं। शांत एवं शीतलता वाला रंध वॉटर फॉल्स देश के चुनिंदा वॉटर फॉल्स में से एक है।
प्रवरा नदी का हिस्सा यह वॉटर फॉल्स वनस्पतियों से घिरा है। लिहाजा यहां पर्यटकों को शुद्ध प्राणवायु मिलती है। महाराष्ट्र के अहमद नगर जिला में स्थित रंध वॉटर फॉल्स करीब 170 फुट ऊंचाई से घाटी में गिरता है। यह वॉटर फॉल्स महाराष्ट्र के खूबसूरत स्थानों में से एक है। खास तौर से बारिश के मौसम में इस वॉटर फॉल्स की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।
वस्तुत: यह वॉटर फॉल्स जल विद्युत परियोजना का हिस्सा है लेकिन इसकी खूबसूरती ने इसे सुन्दर पर्यटन स्थल बना दिया है। वनस्पतियों से घिरा होने के कारण इसका जल रसायनिक तत्वों से युक्त हो जाता है लिहाजा त्वचा रोगों के निवारण का कार्य भी करता है।
ऊंचाई से गिरने वाली इस जलधारा का दूधिया रंग देख कर पर्यटक मुग्ध हो जाते हैं। वस्तुत: रंध वॉटर फॉल्स भंडारडारा हिल स्टेशन का हिस्सा है लेकिन रंध वॉटर फॉल्स की खूबसूरती का अपना एक अलग ही अंदाज है।
मुख्य मार्ग के निकट होने के कारण इलाकाई बाशिंदों का रंध एक सुन्दर पिकनिक स्पॉट भी है। रंध वॉटर फॉल्स को अमृत क्षेत्र भी कहा जाता है। इसके पीछे इसके रासायनिक गुण हैं। निकट ही जनजातीय कोली महादेव गांव भी है। पर्यटक गांव में लोक संस्कृति का आनन्द ले सकते हैं।
इस प्राकृतिक परिवेश में जीवन जीने का अद्भुत आनन्द मिलता है। झरनों, पहाड़ों, जलाशयों, स्वच्छ पर्यावरण एवं शीतलता प्रदान करने वाली हवा एक सुखद एहसास कराती है। पर्यटक यहां रोमांचक अनुभव प्राप्त करते हैं।
अम्ब्रोला वॉटर फॉल्स : अम्ब्रोला वॉटर फॉल्स भंडारडारा के निकट स्थित है। महाराष्ट्र के सुन्दर स्थानों में अम्ब्रोला वॉटर फॉल्स को शीर्ष पर माना जाता है। बारिश के मौसम में इसकी सुन्दरता आैर भी निखर उठती है। मुख्य मार्ग से ताल्लुक रखने वाले इस वॉटर फॉल्स को सुन्दर पिकनिक स्पॉट के तौर पर देखा जाता है। यह स्थल खास तौर से पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है।
विल्सन बांध : विल्सन बांध एक सुन्दर पिकनिक स्पॉट है। यह समुद्र तल से करीब 150 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। अर्धचुम्बकीय चट्टानों से बना विल्सन बांध बारिश के मौसम में बेहद सुन्दरता का एहसास कराता है। यह देश के चुनिंदा एवं प्राचीन बांधों में से एक है।

रंध एवं अम्ब्रोला वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध है। निकटतम एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी इण्टरनेशनल एयरपोर्ट मुम्बई है। मुम्बई से रंध की दूरी 185 किलोमीटर है। पर्यटक पुणे से भी रंध की यात्रा कर सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन इगतपुरी है। इगतपुरी से रंध की दूरी करीब 45 किलोमीटर है। इसके अलावा पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
19.069837,74.268550
19.069837,74.268550
Comments
Post a Comment