Posts

Showing posts from August, 2018
Image
शबरी वॉटर फॉल्स: रोमांचक अनुभव    शबरी वॉटर फॉल्स को उत्तर प्रदेश की शान कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में स्थित यह सुन्दर वॉटर फॉल्स इलाके की लाइफ लाइन भी है।     पहाड़ी चट्टानों के बीच विशाल जलधारा का प्रवाह होता है। जलधारा का कल-कल प्रवाह एक अद्भुत रोमांच पैदा करता है। शबरी वॉटर फॉल्स वस्तुत: मंदाकिनी नदी का हिस्सा है। शबरी वॉटर फॉल्स मार्कुंडी गांव के दक्षिण में करीब 8 किलोमीटर दूर है।    इस सुन्दर वॉटर फॉल्स की खोज वर्ष 1998 के आसपास हुई। इस मुग्ध करने वाले वॉटर फॉल्स एक श्रंखला है। जिसमें कई धारायें है। निर्मल मोती सा चमकता जल शुद्धता को प्रदर्शित करता है।     मंदाकिनी नदी की जलधारा पथरीली चट्टानों से होकर शबरी वॉटर फॉल्स में गिरता है। शबरी वॉटर फॉल्स के नीचे मंदाकिनी कुण्ड जलाशय है। बारिश के मौसम में शबरी वॉटर फॉल्स की सुन्दरता एवं भव्यता देखते ही बनते है। पर्यटक शबरी वॉटर फॉल्स में जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द ले सकते हैं।    जलक्रीड़ा एक अद्भुत रोमांच पैदा करता है...
Image
पोचेरा वॉटर फॉल्स : विलक्षण सुन्दरता    पोचेरा वॉटर फॉल्स की सुन्दरता देख कर जलक्रीड़ा को दिल मचल उठे। जी हां, पोचेरा वॉटर फॉल्स दक्षिण भारत का एक सुन्दर पिकनिक स्पॉट है।    खास यह कि यहां की विलक्षण सुन्दरता पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करती है। तेलंगाना हैदराबाद इलाके के आदिलाबाद का यह वॉटर फॉल्स देश दुनिया में खास ख्याति रखता है। हालांकि इस वॉटर फॉल्स की ऊंचाई बहुत अधिक नहीं है। फिर भी इसका अपना एक अलग आकर्षण है।      करीब 25 फुट ऊंचाई से गिरने वाले इस वॉटर फॉल्स की जलधारा मधुर स्वरलहरियां उत्पन्न करती हैं। हालांकि वॉटर फॉल्स की ऊंचाई कहीं 25 फुट है तो कहीं 40 फुट है। यह संगीतमय स्वरलहरियां बेहद कर्णप्रिय महसूस होती हैं। यह सुन्दर वॉटर फॉल्स निर्मल एवं आदिलाबाद के मध्य स्थित नेरेडिकोंडा गांव से करीब दस किलोमीटर दूर है।    खास यह कि पोचेरा वॉटर फॉल्स तेलंगाना का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। गोदावरी नदी एवं कडम नदी का सयंुक्त हिस्सा यह वॉटर फॉल्स सुरम्य एवं बेहद शांत क्षेत्र है। पथरीली चट्टानों-विशाल शिलाखण्ड की गोद...