पोचेरा वॉटर फॉल्स : विलक्षण सुन्दरता

   पोचेरा वॉटर फॉल्स की सुन्दरता देख कर जलक्रीड़ा को दिल मचल उठे। जी हां, पोचेरा वॉटर फॉल्स दक्षिण भारत का एक सुन्दर पिकनिक स्पॉट है।

   खास यह कि यहां की विलक्षण सुन्दरता पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करती है। तेलंगाना हैदराबाद इलाके के आदिलाबाद का यह वॉटर फॉल्स देश दुनिया में खास ख्याति रखता है। हालांकि इस वॉटर फॉल्स की ऊंचाई बहुत अधिक नहीं है। फिर भी इसका अपना एक अलग आकर्षण है। 

    करीब 25 फुट ऊंचाई से गिरने वाले इस वॉटर फॉल्स की जलधारा मधुर स्वरलहरियां उत्पन्न करती हैं। हालांकि वॉटर फॉल्स की ऊंचाई कहीं 25 फुट है तो कहीं 40 फुट है। यह संगीतमय स्वरलहरियां बेहद कर्णप्रिय महसूस होती हैं। यह सुन्दर वॉटर फॉल्स निर्मल एवं आदिलाबाद के मध्य स्थित नेरेडिकोंडा गांव से करीब दस किलोमीटर दूर है।

   खास यह कि पोचेरा वॉटर फॉल्स तेलंगाना का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। गोदावरी नदी एवं कडम नदी का सयंुक्त हिस्सा यह वॉटर फॉल्स सुरम्य एवं बेहद शांत क्षेत्र है। पथरीली चट्टानों-विशाल शिलाखण्ड की गोद में अठखेलियां करने वाला यह वॉटर फॉल्स रसायनिक तत्वों से भी परिपूर्ण है। 

    पथरीली चट्टानों से होकर गुजरते वॉटर फॉल्स का जल निर्मल मोती सा चमकता है। यहां इस वॉटर फॉल्स की लम्बी श्रंखला है। खास यह है कि वॉटर फॉल्स पर एक अति सुन्दर पार्क विकसित किया गया है। जिससे पर्यटक सैरसपाटा-मौज मस्ती कर सकें। बारिश का मौसम हो तो यहां घूमने फिरने के क्या कहने। तेज प्रवाह वाले क्षेत्र में जलक्रीड़ा की मनाही है क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। साथ ही छोटी जलधारा में पर्यटक जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। वनस्पतियों की प्रचुरता के कारण परिवेश महकता-सुगंधित रहता है। जिससे पर्यटकों को सुगंध युक्त ताजगी का एहसास होता है।

   खास यह कि पर्यटक पोचेरा वॉटर फॉल्स पर जल की सुन्दरता का आनन्द ले सकते हैं तो वहीं स्नान के मजे भी ले सकते हैं। वॉटर फॉल्स की जलधारा के बीच स्नान करना बेहद रोमांचक होता है। जलधारा का शीतल प्रवाह देख कर मन प्रफुल्लित हो उठता है। निकट ही कावल वन्य जीव अभ्यारण एवं प्राणाहिता वन्यजीव अभ्यारण हैं। यहां भ्रमण कर वन्य जीवन का रोमांचक एहसास किया जा सकता है। 

   भारत के सुन्दरतम एवं चुनिंदा वॉटर फॉल्स में से एक पोचेरा वॉटर फॉल्स निर्मल से करीब 40 किलोमीटर, आदिलाबाद से करीब 50 किलोमीटर, हैदराबाद से करीब 257 किलोमीटर एवं कुंटल वॉटर फॉल्स से करीब 22 किलोमीटर दूर है।
   पोचेरा वॉॅॅटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट हैदराबाद है। हैदराबाद से पोचेरा वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 257 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन आदिलाबाद है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
19.342792,78.386958

Comments

Popular posts from this blog