कार्बेट वॉटर फॉल्स: प्राकृतिक सुन्दरता
कार्बेट वॉटर फॉल्स की सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित कार्बेट वॉटर फॉल्स घने सागौन के वन क्षेत्र में है।
करीब बीस मीटर ऊंचाई से गिरता यह झरना देखने में अति सुन्दर प्रतीत होता है। झरना के जलप्रवाह से सुमधुर संगीत प्रवाह प्रस्फुटित होता है। संगीत का यह सुमधुर प्रवाह अत्यंत कर्णप्रिय होता है। प्राकृतिक सुन्दरता का यह आयाम बेहद लोकप्रिय है।
रामनगर-कलाधुंगी मार्ग पर स्थित यह वॉटर फॉल्स बेहद शांत एवं शीतल क्षेत्र है। पक्षियों का कलरव-कोलाहल परिवेश को आैर भी अधिक सुहावना बना देता है।
नैनीताल से करीब 38 किलोमीटर दूर कार्बेट वॉटर फॉल्स परिवार के साथ घूमने-फिरने का बेहतरीन स्थान है। पर्यटक यहां प्राकृतिक सुन्दरता का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। घने एवं सुरम्य वन क्षेत्र में पर्यटक ट्रैकिंग का भी भरपूर आनन्द ले सकते हैं।
वाटर फॉल्स से नैनीताल सहित आसपास का विहंगम दृश्य भी देखा जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो कार्बेट वॉटर फॉल्स देश के शीर्ष एवं चुनिंदा वॉटर फॉल्स में से एक है। वॉटर फॉल्स के शीर्ष पर वनस्पतियों की प्रचुरता है।
लिहाजा वॉटर फॉल्स का जल आैषधीय गुणों से परिपूरित माना जाता है। वॉटर फॉल्स का आनन्द दूर से भी लिया जा सकता है। झरना का विहंगम दृश्य देख कर पर्यटक रोमांच से भर उठते हैं।
कार्बेट वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट पंतनगर एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
29.283190,79.349358
29.283190,79.349358
Comments
Post a Comment