अंबोली वॉटर फॉल्स: प्राकृतिक सौन्दर्य
अंबोली वॉटर फॉल्स की दूधिया सुन्दरता निश्चय ही मुग्ध कर लेगी। जी हां, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग का अंबोली वॉटर फॉल्स अपनी दूधिया सुन्दरता के कारण देश-विदेश में खास ख्याति रखता है।
अंबोली वॉटर फॉल्स को अंबोली घाट भी कहा जाता है। अंबोली में वॉटर फॉल्स की एक लम्बी श्रंखला है। करीब 400 फुट ऊंचाई से गिरने वाली यह जल श्रंखला कहीं विशाल आकार-प्रकार में है तो कहीं लघुतम स्वरुप है। अंबोली की जैव विविधिता देखते ही बनती है क्योंकि जैव सम्पदातओं की प्रचुरता है। मानसून में तो वॉटर फॉल्स सहित पूरा इलाका जीवंत हो उठता है।
खास यह कि अंबोली महाराष्ट्र का सर्वाधिक बारिश वाला इलाका माना जाता है। अंबोली वॉटर फॉल्स का दूधिया जल देख कर अठखेलियां करने का मन मचल उठता है। खास यह कि पर्यटक वॉटर फॉल्स में जलक्रीड़ा से लेकर स्नान कर सकते हैं।
अंबोली वन क्षेत्र अर्थात पार्क वनस्पतियों से आच्छादित है। अंबोली वॉटर फॉल्स क्षेत्र को अंबोली धबधबा भी कहते हैं। वॉटर फॉल्स का हर अंदाज पर्यटकों को रोमांचित करता है।
फॉल्स की शीतल जलधारा का शरीर से स्पर्श होते ही एक अद्भुत रोमांच का एहसास होता है। चौतरफा घाटियां-वादियां रोम-रोम को पुलकित कर देती हैं। समुद्र तल से करीब 690 मीटर ऊंचाई पर होने के कारण बादलों का खिलंदडपन होता रहता है। वनस्पतियों की उपस्थिति अंबोली को सुगंध एंव ताजगी से महका देती है।
लिहाजा पर्यटक इस परिवेश में ऊर्जा से लबरेज महसूस करते हैं। अंबोली वॉटर फॉल्स की प्राकृतिक संरचना ऐसी है कि कोई भी मुग्ध हुये बिना नहीं रह सकता। इसे जल जीवतंता कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। अंबोली वॉटर फॉल्स का अंदाज बेहद निराला है। वॉटर फॉल्स की जलधारा कहीं मुख्य मार्ग को आच्छादित करती है तो कहीं घाटियों-वादियों में सुमधुर संगीत का प्रादुर्भाव करती हैं।
कलकल-झरझर बहता झरना निश्चय ही पर्यटकों को कुछ पल गुजारने को विवश करते हैं। अंबोली वॉटर फॉल्स श्रंखला का नंगार तास एक बड़ा वॉटर फॉल्स है। हालांकि यह वॉटर फॉल्स मौसमी है। फिर भी इसकी भव्यता-दिव्यता एवं सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। इसकी जलधारा ने विशाल पत्थर की चट्टान के बीच अपना रास्ता बनाया है।
खास यह कि अंबोली के यह वॉटर फॉल्स सुन्दरता के साथ ही सुविधाजनक भी हैं। कहीं वॉटर फॉल्स में सीढ़ियां हैं तो कहीं पत्थर की विशाल चट्टानें आवागमन को सुगम बनाती हैं।
खास यह कि अंबोली वॉटर फॉल्स इलाका महाराष्ट्र के विशेष एवं आदर्श पिकनिक स्पॉट्स में से एक है। शायद यही कारण है कि अंबोली वॉटर फॉल्स में पर्यटकों का भारी संख्या में आना जाना जारी रहता है।
अंबोली वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट बेलगाम है। बेलगाम एयरपोर्ट से अंबोली की दूरी करीब 64 किलोमीटर है।
निकटतम रेलवे स्टेशन सावंतवाड़ी है। अंबोली वॉटर फॉल्स से सावंतवाड़ी की दूरी करीब 28 किलोमीटर है। मुम्बई से इस वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 550 किलोमीटर है। जबकि पुणे से अंबोली की दूरी करीब 390 किलोमीटर है। इसके अलावा पर्यटक सड़क मार्ग से भी अंबोली की यात्रा कर सकते हैं।
15.937590,73.963480
निकटतम रेलवे स्टेशन सावंतवाड़ी है। अंबोली वॉटर फॉल्स से सावंतवाड़ी की दूरी करीब 28 किलोमीटर है। मुम्बई से इस वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 550 किलोमीटर है। जबकि पुणे से अंबोली की दूरी करीब 390 किलोमीटर है। इसके अलावा पर्यटक सड़क मार्ग से भी अंबोली की यात्रा कर सकते हैं।
15.937590,73.963480
Comments
Post a Comment