पटना वॉटर फॉल्स: जल का आनन्द

   पटना वॉटर फॉल्स चूना पत्थर की चट्टानों वाली गुफाओं वाला एक सुन्दर वॉटर फॉल्स है। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में स्थित यह सुन्दर वॉटर फॉल्स इलाके का आदर्श पिकनिक स्पॉट है।

   झरनों, पहाड़ों एवं वनस्पतियों से घिरा यह इलाका शांत एवं सुरम्य वातावरण वाला है। परिवेश ऐसा कि जैसे फेफड़ों को पंख लग जायें। पटना वॉटर फॉल्स की यहां एक लम्बी श्रंखला है। 

  विशेषज्ञों की मानें तो वॉटर फॉल्स का नामकरण गांव पर आधारित है। वॉटर फॉल्स के निकट ही नीलकण्ठ महादेव का मंदिर है। लिहाजा श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का स्थान भी है। वॉटर फॉल्स के निकट ही चूना पत्थरों की प्राचीन गुफाएं भी हैं।

    इन प्राचीन गुफाओं की सुन्दरता देखते ही बनती है। यह गुफायें खास तौर से प्रसिद्ध हैं। पटना वॉटर फॉल्स की यात्रा का सबसे अच्छा समय मानसून का मौसम होता है। कारण झरनों का प्रवाह अत्यधिक गतिमान होता है। लिहाजा झरनों का वास्तविक आनन्द तभी लिया जा सकता है।


   पटना वॉटर फॉल्स की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से पटना वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 13 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
30.107700,78.287800

Comments

Popular posts from this blog