टाइगर वॉटर फॉल्स: प्राकृतिक उपहार

    उत्तराखण्ड का टाइगर वॉटर फॉल्स भी कुछ कम नहीं। चकराता का यह वॉटर फॉल्स कई विलक्षणताएं रखता है।

  लिहाजा इसे विशेष माना जाता है। खास यह कि वॉटर फॉल्स के जलप्रवाह से टाइगर की दहाड़ जैसी बुलंद आवाज प्रतीत होती है। शायद इसी लिए इसे टाइगर वॉटर फॉल्स के नाम से जाना-पहचाना जाता है।

   समुद्र तल से करीब 1395 ऊंचाई पर स्थित यह वॉटर फॉल्स विभिन्न वनस्पतियों के संजाल से होकर नीचे गिरता है। करीब 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता यह वॉटर फॉल्स विशेष आकर्षक प्रतीत होता है। देहरादून से करीब 111 किलोमीटर दूर एवं मसूरी से करीब 105 किलोमीटर दूर स्थित यह वॉटर फॉल्स एक विशेष सुरम्यता रखता है।

   चकराता से करीब 26 किलोमीटर यह वॉटर फॉल्स पर्यावरण से घिरा है। आसपास के इलाकों के बाशिंदों का पसंदीदा पर्यटन है। पक्षियों का कोलाहल-कलरव परिवेश को आैर भी अधिक सुहावना बना देता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन स्थान है।


     टाइगर वॉटर फॉल्स की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून है। सड़क मार्ग से भी पर्यटक टाइगर वॉटर फॉल्स की यात्रा कर सकते हैं।
30.437320,78.077010

Comments

Popular posts from this blog