भट्टा वॉटर फॉल्स: विशेष आकर्षण
भट्टा वॉटर फॉल्स की सुन्दरता का अपना एक अलग ही आकर्षण है। उत्तराखण्ड के मसूरी में स्थित भट्टा वॉटर फॉल्स का मोती सा चमकता जल निश्चय ही शुद्धता को प्रतिबिंबित करता है।
यह वॉटर फॉल्स पथरीली चट्टान पर एक लम्बा सफर तय करने के बाद भट्टा में गिरता है। निकट ही मसूरी का भट्टा गांव है। शायद इसी लिए इस वॉटर फॉल्स को भट्टा वॉटर फॉल्स के नाम से जाना-पहचाना जाता है।
वस्तुत: यह एक प्राकृतिक झरना है। लिहाजा यहां सभी कुछ प्राकृतिक है। करीब 30 फुट से नीचे गिरता यह स्वाभाविक झरना कई विशिष्टताएं रखता है।
मसूरी-देहरादून रोड पर स्थित भट्टा वॉटर फॉल्स एक अादर्श पिकनिक स्पॉट है। प्राकृतिक सुरम्य स्थान की फोटोग्राफी का यह एक बेहतरीन स्थल है। वॉटर फॉल्स के नीचे तट पर एक कुण्ड है। मसूरी से करीब 10 किलोमीटर दूर इस वॉटर फॉल्स में पर्यटक जलक्रीड़ा का भी आनन्द ले सकते हैं।
30.437320,78.077010
Comments
Post a Comment