चाडविक वॉटर फॉल्स: बेजोड़ सुन्दरता

   चाडविक वॉटर फॉल्स की सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। जी हां, इसे प्रकृति का सुन्दरतम उपहार कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। 

  हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित चाडविक वॉटर फॉल्स एक सुन्दर पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से करीब 1586 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह वॉटर फॉल्स सुन्दरता का एक आयाम है। 

   करीब 86 मीटर ऊंचाई से गिरने वाला यह वॉटर फॉल्स पर्यटकों को विशेष आकर्षित करता है। शिमला रेलवे स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर यह एक सुन्दर पर्यटन एवं पिकनिक स्पॉट है। हिमशिखर से तेज प्रवाह से आने वाला यह झरना बेहद शीतलता प्रदान करता है।

  चाडविक वॉटर फॉल्स की यात्रा का सबसे अच्छा समय मानसून की अवधि माना जाता है। देवदार एवं पाइन के वृक्ष यहां की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं।


    चाडविक वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जुबबरहट्टी है। यह एयरपोर्ट शिमला से करीब 22 किलोमीटर दूर है। शिमला जंक्शन निकटतम रेलवे स्टेशन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
31.097520,77.193100

Comments

Popular posts from this blog