नीरगढ़ वॉटर फॉल्स: प्राकृतिक सुन्दरता

   नीरगढ़ वॉटर फॉल्स उत्तराखण्ड का मुख्य पर्यटन स्थल है। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित नीरगढ़ वॉटर फॉल्स पर्यटकों के बीच खास तौर विशेषताओं के लिए जाना जाता है।

   ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर स्थित यह वॉटर फॉल्स एक प्राकृतिक झरना है। पथरीली चट्टानों से प्रवाहित जलधारा नीचे एक कुण्ड में गिरती है। वॉटर फॉल्स इलाके में पर्यटक ट्रैकिंग का भी आनन्द ले सकते हैं। वॉटर फॉल्स के नीचे स्नान के लिए बेहतरीन सुविधायें उपलब्ध हैं। 

    पर्यटक यहां जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। शीतलता एवं सुरम्यता का बेजोड़ आयाम नीरगढ़ वॉटर फॉल्स विशेषताओं के कारण पर्यटकों का आकर्षण बना रहता है। यह इलाका साहसी खेलों के लिए भी खास तौर से जाना जाता है। 

    वनस्पतियों एवं सुगंधित फूलों से आच्छादित यह इलाका सुगंध से परिपूरित रहता है। लिहाजा पर्यटकों को नीरगढ़ वॉटर फॉल्स एवं उसके आसपास सुगंधित आबोहवा मिलती है। खास यह कि नीरगढ़ वॉटर फॉल्स एवं उसके आसपास सुन्दर एवं सुरम्य पर्यटन स्थलों की एक लम्बी श्रंखला है।


  नीरगढ़ वॉटर फॉल्स की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
30.107700,78.287800

Comments

Popular posts from this blog