नोहकालीकाई वॉटर फॉल्स: रोमांच का एहसास

   नोहकालीकाई वॉटर फॉल्स की भव्यता-दिव्यता एक खास रोमांच का एहसास कराती है। खास यह कि नोहकालीकाई वॉटर फॉल्स देश के शीर्ष फॉल्स में गिना जाता है।

    मेघालय स्थित यह वॉटर फॉल्स करीब 1100 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। लिहाजा इसकी गर्जना दूर तक आसानी से सुनाई देती है। मेघालय के चेरापूंजी स्थित यह वॉटर फॉल्स प्राकृतिक सौन्दर्य का एक अनुपम आयाम है। 

   खास यह कि बारिश के मौसम में इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। हालांकि यह वॉटर फॉल्स वर्ष पर्यंत प्रवाहमान रहता है।
  विशेषज्ञों की मानें तो इस दिव्य-भव्य झरना का वास्तविक रुाोत बारिश है। चूंकि चेरापूंजी का इलाका बारिश के लिए खास तौर जाना पहचाना जाता है। 

   लिहाजा मानसून गुजर जाने के बावजूद अपना प्रवाह निरन्तर जारी रखता है। खास यह कि ऊपर से नीचे आने तक जल मोती सा निर्मल जल खास चमकता रहता है, लेकिन नीचे आने पर जल में नीलापन दिखने लगता है। 

   एक खड़ी पथरीली चट्टान से नीचे गिरने वाला यह नोहकालीकाई वॉटर फॉल्स अति दर्शनीय हो जाता है। वाटर फॉल्स का निकट से अवलोकन करने के लिए सीढ़ियां हैं। जिससे पर्यटक निकट जाकर नोहकालीकाई वॉटर फॉल्स की भव्यता-दिव्यता देख सकें। 

   हालांकि इस वॉटर फॉल्स में दिसम्बर से फरवरी के मध्य प्रवाह काफी कमजोर हो जाता है। पूर्वी खासी हिल्स का हिस्सा नोहकालीकाई वॉटर फॉल्स मेघालय के पर्यटन का प्रमुख क्षेत्र है।

   इसकी लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है क्योंकि आवागमन के साथ ही मौज मस्ती के सभी संसाधन उपलब्ध रहते हैं। नोहकालीकाई वॉटर फॉल्स के नामकरण के पीछे भी एक किवदंती है।

   किवदंती है कि चेरापूंजी की एक लड़की लिकाई ने फॉल्स में छलांग लगाई थी। इसकी भव्यता दिव्यता देख कर कोई छलांग लगाने का साहस नहीं जुटा पाता था।
   लिहाजा उसके साहस को ध्यान में रखते हुए इस वॉटर फॉल्स का नामकरण उस लड़की के नाम कर दिया गया। नोहकालीकाई वॉटर फॉल्स में स्नान करने का अपना एक अलग आनन्द है।

   नोहकालीकाई वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट गुवाहाटी है। गुवाहाटी एयरपोर्ट से नोहकालीकाई वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 181 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन गुवाहाटी जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी नोहकालीकाई वॉटर फॉल्स की यात्रा कर सकते हैं।
25.275655,91.686585

Comments

Popular posts from this blog