जंग वॉटर फॉल्स: प्रकृति का सुन्दर उपहार

   जंग वॉटर फॉल्स को प्रकृति का सुन्दर उपहार कहा जाना चाहिए। जी हां, अरूणाचल प्रदेश के तवांग का यह सुन्दर फॉल्स अद्भुत एवं अद्वितीय है।

   जंग वॉटर फॉल्स वस्तुत: झरनों की एक शानदार श्रंखला है। तवांग के यह श्रंखलावद्ध झरनें पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। चौतरफा वनस्पतियों से आच्छादित तवांग का यह इलाका बेहद शांत एवं सुरम्य है।

  लिहाजा जंग वॉटर फॉल्स देश विदेश के पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है। निकट ही एक पावर स्टेशन है। यह दिव्य-भव्य जंग वॉटर फॉल्स बिजली उत्पादन के रुाोत के तौर पर कार्य करता है।
  वस्तुत: जंग वॉटर फॉल्स को एक शानदार एवं सुन्दर आदर्श पिकनिक स्पॉट कहा जाना चाहिए।

  तवांग के जंग गांव में स्थित जंग वॉटर फॉल्स वैश्विक पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करता है। 
  पर्यटक अरूणाचल प्रदेश की यात्रा करें तो जंग वॉटर फॉल्स की यात्रा करना नहीं भूलना चाहिए। प्रकृति का खास अंदाज एवं निराली छटा जंग वॉटर फॉल्स पर देखने को मिलती है। 

  विहंगम वॉटर फॉल्स अपनी खास सुन्दरता से पर्यटकों को मुग्ध कर लेता है। प्रात: काल यहां का निराला सौन्दर्य देखते ही बनता है। कहीं घनी धंुध की चादर तो कहीं ओस का एहसास बेहद रोमांचक होता है।
   विशेषज्ञों की मानें तो जंग वॉटर फॉल्स पर कई बार चमत्कार भी देखने को मिलते हैं। भोर में यहां पहाड़ों का अंदाज ही कुछ आैर होता है। 

  खास यह कि जंग वॉटर फॉल्स फिल्मांकन का भी पसंदीदा क्षेत्र बन गया है। जंग वॉटर फॉल्स एवं आसपास कई फिल्मों का दृश्यांकन किया जा चुका है। 
  तवांग शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर जंग गांव में इस दिव्य-भव्य वॉटर फॉल्स वनस्पतियों की खास प्रचुरता रखता है।

  विदेशी वनस्पतियों की उपलब्धता भी यहां की खासियत है। लिहाजा पर्यटक यहां विशेष ताजगी का एहसास करते हैं।
   जंग से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित यह वॉटर फॉल्स पर्यटकों के लिए एक विशेष प्राण वायु है। 
   वनस्पतियों की सुगंध युक्त आक्सीजन पर्यटकों में एक विशेष ऊंर्जा का संचार करती है। यहां की अल्पाइन झीलों की सुन्दरता देखते ही बनती है। 

  झीलों एवं बर्फ का शानदार एवं सुन्दर संयोजन एक अद्भुत दृश्य उत्पन्न करता है। करीब 100 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरने वाले इस जल प्रपात की दर्शनीयता बेहद रोमांचक होती है। मानसून में जंग की सुन्दरता आैर भी अधिक बढ़़ जाती है। 

  जंग वॉटर फॉल्स को अरूणाचल प्रदेश का सबसे शानदार एवं सुन्दर स्थान माना जाता है। इसे यहां का मुख्य आकर्षण भी माना जाता है।
  विशेषज्ञों की मानें तो जंग वॉटर फॉल्स इलाका प्राकृतिक संसाधनों का अति समृद्ध क्षेत्र है। वनस्पतियों की प्रचुरता खास है। 

  जंग वॉटर फॉल्स को कई अन्य नामों से भी जाना पहचाना जाता है। इसे बोंग-बोंग फॉल्स, नूरानंग फॉल्स एवं जंग वॉटर फॉल्स के नाम से ख्याति हासिल है।

 खास यह कि जंग वॉटर फॉल्स तवांग नदी की सहायक नदी नुआनांग नदी का हिस्सा है। इसे राजसी वॉटर फॉल्स होने का दर्जा हासिल है। इस प्राकृतिक झरना की सुन्दरता शांत एवं करामाती है। 
  किवदंती है कि भारत-चीन युद्ध की अवधि में महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह रावत की नूरा नामक एक स्थानीय लड़की ने सहायता की थी। 

  हालांकि बाद में लड़की को शत्रु सेना ने पकड़ लिया था। इस प्रकार इस वॉटर फॉल्स को जंग आधारित नाम दिया गया।
   जंग वॉटर फॉल्स की यात्रा का सबसे बेहतरीन समय शरद ऋतु है। प्रकृति का यह शानदार उपहार पर्यटकों को विशेष तौर से आकर्षित करता है।


  जंग वॉटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट सलूनिबारी एयरपोर्ट तेजपुर है। तेजपुर एयरपोर्ट जंग वॉटर फॉल्स की यात्रा करीब 6 घंटों की है।
   एक अन्य निकटतम एयरपोर्ट लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन तेजपुर जंक्शन है। तेजपुर जंक्शन से जंग वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 300 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
27.579200,91.880500

Comments

Popular posts from this blog