Posts

Showing posts from July, 2018
Image
रंध वॉटर फॉल्स : दूधिया सुन्दरता     रंध वॉटर फॉल्स की खूबसूरती का कोई जोड़ नहीं। शांत एवं शीतलता वाला रंध वॉटर फॉल्स देश के चुनिंदा वॉटर फॉल्स में से एक है।     प्रवरा नदी का हिस्सा यह वॉटर फॉल्स वनस्पतियों से घिरा है। लिहाजा यहां पर्यटकों को शुद्ध प्राणवायु मिलती है। महाराष्ट्र के अहमद नगर जिला में स्थित रंध वॉटर फॉल्स करीब 170 फुट ऊंचाई से घाटी में गिरता है। यह वॉटर फॉल्स महाराष्ट्र के खूबसूरत स्थानों में से एक है। खास तौर से बारिश के मौसम में इस वॉटर फॉल्स की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।      वस्तुत: यह वॉटर फॉल्स जल विद्युत परियोजना का हिस्सा है लेकिन इसकी खूबसूरती ने इसे सुन्दर पर्यटन स्थल बना दिया है। वनस्पतियों से घिरा होने के कारण इसका जल रसायनिक तत्वों से युक्त हो जाता है लिहाजा त्वचा रोगों के निवारण का कार्य भी करता है।      ऊंचाई से गिरने वाली इस जलधारा का दूधिया रंग देख कर पर्यटक मुग्ध हो जाते हैं। वस्तुत: रंध वॉटर फॉल्स भंडारडारा हिल स्टेशन का हिस्सा है लेकिन रंध वॉटर फॉल्स की खूबस...
Image
ताप्तापानी वॉटर फॉल्स: आैषधीय गुणों का खजाना       ताप्तापानी वॉटर फॉल्स को प्राणवायु कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, वस्तुत: इस वॉटर फॉल्स का जल आैषधीय गुणों से भरपूर है।     ओडिशा के गंजम जिला स्थित यह वॉटर फॉल्स देश दुनिया में शिखर की ख्याति रखता है। समुद्र तल से करीब 1800 फुट की ऊंचाई पर स्थित ताप्तापानी वॉटर फॉल्स क्षेत्र वस्तुत: एक सुन्दर एवं सुरम्य हिल स्टेशन है।    खास यह कि वॉटर फॉल्स का पानी रसायनिक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही गर्म होता है। विशेषज्ञों की मानें तो ताप्तापानी के जल में काफी मात्रा में सल्फर की उपलब्धता होती है। गंजम एवं उसके आसपास का इलाका खास तौर से झरनों-झीलों के लिए प्रसिद्ध है।     विलक्षण झरनों की श्रंखला ही खास तौर से पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र हैं। बसंत ऋतु में इस इलाके में सुन्दरता के चार चांद लग जाते हैं। कारण चौतरफा सुगंध का वास होता है। ताप्तापानी वॉटर फॉल्स एवं उसके आसपास आकर्षक स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है।      इनमें खास तौर कंधुनी ...
Image
आदनपारा वॉटर फॉल्स: धरती का स्वर्ग       केरल के शाही एवं राजसी वॉटर फॉल्स की अपनी एक अलग विशिष्टता है। इन वॉटर फॉल्स को शानदार एवं सुन्दर पिकनिक स्पॉट भी कहा जा सकता है। इनकी सुन्दरता एवं सुरम्यता का कहीं कोई जोड़ नहीं।    सर्दी हो गर्मी या फिर बारिश का मौसम हो, वॉटर फॉल्स में मौज मस्ती का अपना एक अलग ही मजा होता है। केरल में वॉटर फॉल्स की एक सुन्दर श्रंखला है। इसमें खास तौर से आदनपारा, अरपपारा एवं अरुविकुझई वॉटर फॉल्स हैं।     आदनपारा वॉटर फॉल्स : आदनपारा वॉटर फॉल्स केरल के मलप्पुरम जिला के निलांबुर में स्थित है। यह इलाका शानदार एवं सुन्दर हरियाली के लिए खास तौर से ख्याति रखता है।     काफी ऊंचाई से गिरने वाला यह वॉटर फॉल्स जलक्रीड़ा-तैराकी के लिए सर्वथा उपयुक्त स्थान है। पानी की स्वच्छता एवं निर्मलता के साथ इसमें आैषधीय गुण भी विद्यमान हैं। विशेषज्ञों की मानें तो वॉटर फॉल्स क्षेत्र में आैषधीय तत्व से भरपूर वनस्पतियों की एक लम्बी श्रंखला है।        वनस्पतियों के आैषधीय तत्व व...