
मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स: प्राकृतिक सौन्दर्य मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स की सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। जी हां, केरल के जिला इड्डुकी स्थित यह सुन्दर वॉटर फॉल्स दर्शकों-पर्यटकों को खुद-ब-खुद आकर्षित करता है। करीब 23 मीटर ऊंचाई से नीचे गिरने वाले इस वॉटर फॉल्स को देखने की ललक पर्यटकों की खींच लाती है। खास यह कि वॉटर फॉल्स सड़क से सटा होने के कारण मौज-मस्ती का एक सुन्दर स्थान है। विशेषज्ञों की मानें तो मुरीनजुपुझा वॉटर फॉल्स पर्यटकों का एक आदर्श स्थान है। निर्मल जलधारा के सन्निकट बैठना एवं उसकी शीतलता को महसूस करना बेहद सुखमय प्रतीत होता है। केरल का यह अत्यंत लोकप्रिय वॉटर फॉल्स है। प्रकृति की सफेद दूधिया ताजा जलधारा दर्शकों को मुग्ध कर देती है। मानसून के बाद इस वॉटर फॉल्स का अंदाज देखते ही बनता है। पथरीली चट्टानों से होकर नीचे गिरती जलधारा कल-कल की सुमधुर ध्वनि पैदा करती है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे बैठ कर इस कर्णप्रिय संगीत स्वर लहरियों को सुनते रहें। इसे असाधारण वास्तुकला का सुन्दर प्राकृतिक शिल्प क...